ad

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोलरिया एवं रेसलपुर के स्कूल में मिला ताला


 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोलरिया एवं   रेसलपुर के स्कूल में मिला ताला 

इटारसी । श्रीमती भावना दुबे संयुक्त संचालक एवं ज्योति प्रहलादी उपसंचालक द्वारा शहर के समीप ग्रामों के स्कूलों का निरीक्षण किया गया जिसमें शास उ मा डोलरिया विद्यालय एवं शासकीय हाई स्कूल रसलपुर में तालाबंद पाया गया।

समस्त स्टाफ का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए साथ ही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिसरोद में साफ सफाई के निर्देश दिए गए।

शास. हाई स्कूल देशमोहनी में बच्चों को बढ़ाए जाने पर जोर देने की बात कही गई।

 श्रीमती भावना दुबे ने बताया कि लगातार निरीक्षण किया जाएगा, सभी शिक्षक समय पर विद्यालय पहुंचे, नियम अनुसार अध्यापन का कार्य करना सुनिश्चित करें अगर आगामी निरीक्षण में पुनरावृति  होती है तो ,एक वेतन वृद्धि रोकने के प्रस्ताव भी वरिष्ठ कार्यालय को भेजे जाएंगे

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post