ad

रिमझिम बारिश के बीच उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व


 

रिमझिम बारिश के बीच उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व

इटारसी ।  शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरानी इटारसी की छात्राओं और शिक्षकों ने मिलकर मनाया गुरु पूर्णिमा का पवन पर्व कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्राचार्य  सपना गिरधारी द्वारा वरिष्ठ शिक्षकों के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वल और एवं पुष्प अर्पित किए गए  वीणा वादिनी मां सरस्वती वंदना  विश्वनाथ तिवारी द्वारा प्रस्तुत की, कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा देविका ने गुरु वंदना की प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया,  राधा मेहता  ने गुरु महिमा पर अपनी कविता सुनाई,कक्षा 12वीं की कुसुम प्राची ,माही ,ऋषिका एवं समस्त छात्राओं ने मिलकर सामूहिक गीत का की प्रस्तुति दी ।

कक्षा 11वीं की सुरभी ,कक्षा नौवीं की मानसी ,और कक्षा  11वीं की राजश्री द्वारा गुरु पूर्णिमा के संबंध में अपने विचार भाषण के रूप में प्रस्तुत किया ।

विद्यालय के छात्र कक्षा नायक द्वारा गुरुओं के तिलक एवं पुष्प अर्पित कर चरण बंधन के साथ आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम का उल्लेखनीय प्रसंग यह रहा की लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल से सी सी एल ई प्रभारी द्वारा पूरे कार्यक्रम को वीडियो कॉलिंग के माध्यम से उपस्थित होकर देखा गया एवं  कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी।

प्राचार्य श्रीमती सपना गिरधारी ने अपने आशीर्वचन में   बताया शिक्षक वह दीपक है जो स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाश प्रदान करता है एवं गुरु के त्याग की कोई सीमा नहीं होती ।

कार्यक्रम का आभार  गीता चौधरी एवं संचालन अश्वनी मालवीय एवं रेखचंद्र प्रजापति द्वारा किया गया

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post