ad

अखिल भारतीय साहित्य परिषद तहसील इकाई व्दारा भारतीय कुटुंब परम्परा पर निबंध


 

अखिल भारतीय साहित्य परिषद तहसील इकाई व्दारा भारतीय कुटुंब परम्परा पर निबंध

खंडवा।। अखिल भारतीय साहित्य परिषद तहसील इकाई खंडवा के तत्वावधान में गुरू पूर्णिमा के उपलक्ष्य में शा.उ.मा. शाला रनगांव में भारतीय कुटुंब परम्परा पर निबन्ध लेखन का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए इकाई प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि प्रतियोगिता प्राचार्य श्री मनोहर मालाकार शा.उ.मा. शाला रनगांव की अध्यक्षता एवं ईकाई अध्यक्ष दीपक चाकरे, सरंक्षक सुनील चौरे उपमन्यु, सदस्य सत्यनारायण चौहान, भूपेंद्र मौर्य, शुभम देवड़ा एवं स्टाफ की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर उत्कृष्ट निबन्ध लेखन पर प्रतिभागी तीन छात्राओं कु. अंतिम झाला, रश्मि रावत एवं प्रियांशी राणा को पेन कॉपी देकर पुरुस्कृत भी किया गया। इस दौरान शिक्षक आनन्द साँवनेर, संजू मंडलोई, शिखा मालवीय एवं तहसील इकाई संरक्षक सुनील उपमन्यु, अध्यक्ष दीपक चाकरे, सदस्य भूपेंद्र मौर्य, शुभम देवड़ा ने भी सम्बोधित करते हुए भारतीय कुटुंब परम्परा पर प्रकाश डाला। वही उत्कृष्ट निबन्ध लेखन का वाचन छात्रा रश्मि ने किया। सफल संचालन सत्यनारायण चौहान ने किया।

आभार दीपक चाकरे ने माना।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post