ad

झूलेलाल चालिहा पर्व का हुआ शुभारंभ, ‌आज से तीन दिन होगी रायपुर चकरभाटा के पूज्य साईं लालदास जी की अमृत वाणी वर्षा


 

झूलेलाल चालिहा पर्व का हुआ शुभारंभ, ‌आज से तीन दिन होगी रायपुर चकरभाटा के पूज्य साईं लालदास जी की अमृत वाणी वर्षा

खंडवा।। सिंधी कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री झूलेलाल मंदिर में श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल एवं श्री झूलेलाल समर्थ पैनल के सयुंक्त प्रयासों से समाज के महंत स्वामी स्वरूपदास जी के करकमलों से आरती, अरदास, पल्लव पश्चात 40 दिनों तक कठिन उपवास रखे जाने के साथ अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला प्रारंभ हुआ। इस मौके पर 22 जुलाई से तीन दिन रायपुर चकरभाटा के संत लालसाई जी की अमृत वाणी वर्षा होगी। यह जानकारी देते हुए पैनल अध्यक्ष प्रदीप कोटवानी एवं प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि महापर्व के दौरान श्री झूलेलाल समर्थ पैनल, मंडल सदस्यों, समाज के युवाओं, माता, बहनों, बच्चों एवं पुरूषों व्दारा बड़ी संख्या में उपस्थिति होकर प्रतिदिन प्रातः एवं संध्या कॉल आरती, अख्खा जल देवता का पूजन किया जाकर रहा है। मंडल अध्यक्ष मोहन दीवान एवं पैनल सचिव रजत मंगवानी ने बताया कि आज सोमवार रात्रि 9 बजे से संत लालसाईं जी के मुखारविंद से तीन दिवसीय श्री झुलेलाल साईं की अमर कथा, सत्संग प्रवचनों के दौरान 24 जुलाई तक अमृत वर्षा होगी। वही 1अगस्त को सूरत के साईं जगदीश भाई साहिब एवं बालकधाम प्रमुख बाबा माधवदास जी उदासीन की मौजूदगी में 8 अगस्त को महाआरती आयोजित होगी। आयोजन के दौरान मंडल के मनोहरलाल सबनानी, हरीश असवानी, रवि गिदवानी, राम वासवानी, निर्मल मंगवानी, कैलाश उदासी, कमलेश हिरानी, पैनल के राहुल गेलानी, अजय मंगवानी, अनिल सबनानी, दीपू हिंगोरानी, कमल बजाज, आशिष राजानी, रोहित आर्तवानी, सागर सचदेव, जयराम खैमानी, संजय, सबनानी, किच्छू आहूजा, बाबू बिनवानी, हरू असवानी ने समाजजनों उपस्थित होने की अपील की है।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post