खंडवा।। गुरु पूर्णिमा से पूर्व शहर में श्री दादा जी का नाम गूंजने लगा है। किशोर नगर जूनियर एलआईजी स्थित मां दुर्गाधाम मंदिर महिला मंडल की मातृशक्ति द्वारा शनिवार को ढोल धमाकों के साथ बडी़ श्रध्दा पूर्वक भज लो दादा जी का नाम, भज लो हरिहर जी का नाम के जय घोष के साथ निशान यात्रा किशोर नगर, मां नवचंडी मंदिर, लालचौकी रेलवे गेट, जयनारायण चौक, शानिमंदिर, भवानी माता रोड़ से निकली गयी। प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि श्री दादा जी के चरणों में निशान अर्पित कर क्षेत्र की हरियाली एवं खुशाहाली की कामना की। इस अवसर पर कौशल मेहरा, लालू भाई, राधेश्याम राठौर, नेहा कटारे, अन्जुला चितोडे, जानकी अग्रवाल, जया खांडेल, धानी चावड़ा, मीरा लाड, वंदना राठौर, कलाबाई यादव, माधुरी लाड, रंजीता चौहान, मिनाक्षी राईतेरे, नींशू लाड, खुशी, आस्था, महक,शिवी, डुग्गु, डिम्पी आदि सहित महिला मंडल की अनेक मातृशक्ति, बच्चे शामिल थे।
.jpg)
