ad

उप मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री ने नारायणगढ में 1 करोड़ 69 लाख से निर्मित इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भवन का लोकार्पण किया


उप मुख्यमंत्री  एवं प्रभारी मंत्री ने नारायणगढ में 1 करोड़ 69 लाख से निर्मित इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भवन का लोकार्पण किया 

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर / उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा एवं जिले की प्रभारी मंत्री तथा महिला बाल विकास विभाग की मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने रविवार को जिले के नारायणगढ में 1 करोड़ 69 लाख से निर्मित इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भवन नारायणगढ़ का लोकार्पण किया। लोकार्पण के पश्चात उप मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री एवं सांसद ने टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन खेल की गतिविधियों में भाग लिया। 

लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मंत्री श्री मनसुख मांडविया, खेल और युवा कल्याण एवं सहकारिता विभाग मध्य शासन के मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग

वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ें। इस दौरान मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सभी ने देखा और सुना। लोकार्पण अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेश दीक्षित, श्री नानालाल अटोलिया, पार्षद गण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारियों कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक आनंद, सीईओ जिला पंचायत श्री राजेश कुमार जैन,  अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, खिलाड़ी, पत्रकार मौजूद थे। 

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा द्वारा कहा गया कि सरकार खेलों के प्रति रुचि ले रही हैं। और खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा रहे हैं। ग्राम स्तर से भी अच्छे-अच्छे खिलाड़ी निकल कर अब बाहर आ रहे हैं। बजट में भी खेलों के लिए बजट की बढ़ोतरी की गई है। पहले बजट बहुत कम हुआ करता था। खेलों के लिए बजट को और बढ़ाया जाएगा। नारायणगढ़ में खेलों के लिए एक स्टेडियम का भी निर्माण किया जाएगा। इंडोर स्टेडियम हाल का नाम स्वामी विवेकानंद के नाम से हो इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। सभी खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं प्रदान की। 

प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया द्वारा कहा गया कि इंडोर स्टेडियम का पूरा-पूरा लाभ युवा खिलाड़ी प्राप्त करें। सभी खिलाड़ियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। नारायणगढ़ को बहुत बड़ी सौगात मिलने जा रही है। इसका लाभ सभी खिलाड़ी प्राप्त करें। इंडोर गेम्स खेल से मध्य प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। खिलाड़ी अपनी अपनी प्रतिभा को निखारे। इस इंडोर स्टेडियम के माध्यम से यहां के अच्छे-अच्छे युवा खिलाड़ी निकले। और खेल के क्षेत्र में बहुत आगे जाए। 

सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने कहा कि वैश्विक प्रतिस्पर्धा में भारत ने अपना नाम किया है। खिलाड़ियों ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इंडोर स्टेडियम का पूरा-पूरा लाभ नारायणगढ़ के बच्चे प्राप्त करेंगे। खेल के क्षेत्र में बढ़ने का अवसर मिलेगा।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post