ad

शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी में "विकसित मध्यप्रदेश @2047" विषय पर कार्यशाला का सीधा प्रसारण किया गया


 शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी में "विकसित मध्यप्रदेश @2047" विषय पर कार्यशाला का सीधा प्रसारण किया गया

इटारसी । शासकीय कन्या महाविद्यालय, इटारसी में आज दिनांक 23 जुलाई 2025 को *"विकसित मध्यप्रदेश @2047" अंतर्गत रोजगार आधारित शिक्षा : रुझान एवं नए अवसर  विषय पर भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला का सीधा प्रसारण किया गया। यह कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के मुख्य  आतिथ्य, माननीय राज्यपाल महोदय की अध्यक्षता एवं माननीय उच्च शिक्षा मंत्री के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई । सभी प्रतिभागी , कार्यशाला से रोजगारोन्मुखी शिक्षा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की उपयोगिता , विकसित मध्य प्रदेश की परिकल्पना एवं संस्कार युक्त शिक्षा पर आधारित समृद्ध विचारों से अवगत हुए।

कार्यशाला में नवाचार आधारित शिक्षा, कौशल विकास, स्टार्टअप संस्कृति, तथा स्थानीय उद्योगों से जुड़ाव जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा उपयोगी जानकारी साझा की गई। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को आगामी भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार करना था।

प्राचार्य डॉ. आर. एस. मेहरा ने इस अवसर पर कहा कि "विकसित मध्यप्रदेश @2047 की परिकल्पना तभी साकार होगी जब शिक्षा प्रणाली को रोजगारोन्मुखी बनाया जाएगा। छात्राओं को नवीन अवसरों की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह कार्यशाला एक सार्थक पहल है।"

 डॉ. हरप्रीत रंधावा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्राओं में उद्यमिता की भावना का विकास होता है और वे बदलती तकनीकी दुनिया के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकती हैं।

महाविद्यालय परिवार ने इस कार्यशाला को अत्यंत प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक बताया तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सहभागिता की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में डॉ. हरप्रीत रंधावा, श्रीमती मंजरी अवस्थी, डॉ हर्षा शर्मा, श्री स्नेहांशु सिंह, श्री रविंद्र चौरसिया, डॉ मुकेश चंद्र विष्ट, डॉ. शिरीष परसाई, डॉ. संजय आर्य, डॉ शिखा गुप्ता, डॉ. श्रद्धा जैन, डॉ नेहा सिकरवार, श्री अनिल महोबे, श्री हेमन्त गोहिया, तरुणा तिवारी, क्षमा वर्मा, करिश्मा कश्यप, श्री राजेश कुशवाहा एवं छात्राएं उपस्थित थी।

  प्राचार्य

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post