सजग युवा मंडल ने मनाई मां भारती के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद की जयंती
सिवनी मालवा । सजग युवा मंडल के कार्यकर्ताओं ने आज देश के अमर शहीद महाबलीदानी मां भारती के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद जी की जन्म जयंती सादगीपूर्ण रूप से मनाई। सजग युवा मंडल के सदस्य कमलेश लोवंशी ने आजाद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि चंद्रशेखर आज़ाद का जन्म 23 जुलाई 1906 को मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले के भाभरा गांव में हुआ था. उनके पिता का नाम पंडित सीताराम तिवारी और माता का नाम जगरानी देवी था. उन्होंने शुरूआती शिक्षा भाभरा में ही प्राप्त की थी और आगे की पढ़ाई बनारस में की. सिर्फ 15 वर्ष की उम्र में चंद्रशेखर आज़ाद ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में चल रहे असहयोग आंदोलन में हिस्सा लिया. इस आंदोलन में भाग लेने के कारण उन्हें पहली बार अंग्रेज पुलिस ने गिरफ्तार किया था.भारत की आजादी की लड़ाई में अनेक क्रांतिकारी हुए जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी. उन्हीं में से एक थे चंद्रशेखर आजाद, जिनका नाम आज भी साहस और बलिदान का प्रतीक है. वह सिर्फ एक क्रांतिकारी ही नहीं, बल्कि युवाओं के लिए एक प्रेरणा थे जिन्होंने अपने जीवन को देश के लिए समर्पित कर दिया देश के लिए लड़ते-लड़ते जब अंग्रेजों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया तो उन्होंने अंग्रेजों के हाथों से मरने के बजाय मैं आपको शहिद कर लिया ऐसे महाबली दानी कि आज जन्म जयंती मनाई इस अवसर पर ईश्वरदास जमींदार बुदेश गौर कमलेश लोवंशी प्रदीप काका तुषार लोवंशी राजू रघुवंशी जितेंद्र जमींदार अनिल लोवंशी आदित्य सोनी मानू लोवंशी छोटू धपाड़िया विनय लोवंशी अर्पित अखिल सहित सजग युवा मंडल के सदस्य उपस्थित थे।
.jpg)
