ad

गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती वृन्दावन बाग़ मठ में मनाई गई


गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती वृन्दावन बाग़ मठ में मनाई गई

आगामी तुलसी जयंती समारोह में 1001 रामचरितमानस ग्रंथ भेंट करेंगे - डॉ सुखदेव मिश्र

संत तुलसी के रामचरितमानस का हर दोहा, चोपाई साबर मंत्र - आचार्य महेश त्रिपाठी

 सागर । मध्यप्रदेश सन्त पुजारी संघ  सागर एवं सर्व विप्र महा   संगठन म प्र  द्वारा  बृन्दावन वाग परिसर में विराजित तुलसीदास की का पूजन आचार्य पण्डितों द्वारा वेद मंत्रों से पूजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री महंत नरहरी दास जी महाराज ने कहा आने वाले वर्षों में  जयंती भव्यता से मनाई जाएगी, अध्यक्षता मध्यप्रदेश सर्व विप्र महा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ सुखदेव मिश्रा ने की उन्होंने कहा कि आने वाले  वर्षों में तुलसीदास जयन्ती पर  1001ग्रंथ रामचरितमानस भेंट की जांएगी।

सारस्वत वक्ता आचार्य पंडित महेश दत्त त्रिपाठी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय साहित्य सृजन मंच ने कहा कि तुलसीदास जी के रामचरितमानस का हर दोहा चोपाई साबर मंत्र की तरह है साहित्यकार त्रिपाठी ने कहा  की आदर्श सुसंस्कारीत परिवार का मनोहारी चित्रण गोस्वामी जी ने सरल भाषा में किया है, बालसभाओ के प्रनेता आचार्य महेश दत्त त्रिपाठी ने हनुमान बाहुक सहित बरबे रामायण एवं अन्य ग्रंथो में में वर्णित तुलसी द्वारा रचित मानवतावादी सृजन को कलियुग में महामंत्र निरुपित कर सभा को मंत्र मुग्ध किया | मध्यप्रदेश सन्तपुजारी संघ  के जिलाध्यक्ष पं रामकृष्ण गर्ग ने तुलसीदास जी की रचनाओं पर प्रकाश डाला,।जिला प्रभारी पं शेखर तिवारी  जी ने अपने विचार रखें ,सँस्कृत विद्यालय के  प्रचार्य पं चन्द्रभान तिवारी ने   जीवन पद्धति मानस के अनुसार हो यह कहा,  विद्वन ,आचार्य  डॉ देवेन्द्र गुरु,पं लेखराज दुबे, पं श्याम मनोहर चतुर्वेदी, पं पवन शर्मा, गोपाल गर्ग,पं शिवमंगल गर्ग,पं गोबिंद दुबे,श्री राम  शास्त्री ,शिवहरि गर्ग , शिव नंदन गर्ग ,केदार शर्मा, बलराम दीक्षित,  सन्तोष रावत,अशोक दुबे, तपिस पराशर, राघव पांडे, हरिनारायण तिवारी, रमाकांत  दीक्षित, ऋग्वेद त्रिपाठी, कल्पना चौबे, जगदीश मिश्रा एवं मातृ शक्ति ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किये। मंच संचालन पं महेश दत्त  त्रिपाठी एवं आभार बरिष्ठ पत्रकार पं पवन शर्मा ने किया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post