ad

वार्ड 21 में पचास साल में पहली बार बन रही सडक, नपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण


 वार्ड 21 में पचास साल में पहली बार बन रही सडक, नपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण 

इटारसी। नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने वार्ड क्रमांक 21 में बन रही सीमेंट सडक का निरीक्षण पार्षद कन्हैयालाल मिहानी के साथ किया। यहां के नदी मोहल्ला में पचास साल में पहली बार सडक बन रही है। जिस स्थान पर सडक बन रही है वहां अब तक कच्ची रोड थी। इसके अलावा यहां एक नाली का निर्माण भी नगरपालिका कर रही है। नपाध्यक्ष चौरे ने बताया कि यहां के नागरिक बहुत समय से सडक की मांग कर रहे थे, अब उन्हें यह सागौत नगरपालिका दे रही है। उल्लेखनीय है कि नदी मोहल्ला बाढग्रस्त क्षेत्र में आता है। 

इसके अलावा नपाध्यक्ष चौरे ने वार्ड 19 का भी निरीक्षण किया। यहां सडक, नाली का निर्माण हो रहा है। इस दौरान पार्षद राहुल प्रधान, भाजपा मंडल महामंत्री सौरभ मेहरा, उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा, कमलेश तिवारी मौजूद थे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post