बाबा रामदेव की विशाल शोभायात्रा में जयकारो एवं भजनो से गूँजा नगर
सिवनीमालवा । बाबा रामदेव की विशाल शोभा यात्रा संकटमोचन हनुमान मंदिर से प्रारम्भ हुई। जिसमे नगर के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए शोभायात्रा दोपहर को 3 बजे प्रारम्भ हुई। जो नगर के मुख्य मार्गो से निकाली गई शोभायात्रा का श्रद्धालुओ द्वारा जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया स्वागत के साथ श्रद्धालुओ ने बाबा रामदेव की आरती और पूजन किया। शोभायात्रा में हैदराबाद के सुप्रसिद्ध भजन गायक अनिरुद्ध शर्मा के मधुर भजनों पर श्रद्धालु नाचते हुए चल रहे थे पूरा नगर भक्तिमय में हो गया श्रद्धालु बाबा रामदेव की ध्वजा अपने हाथों में लेकर चल रहे थे।शोभायात्रा के साथ घोड़ो पर सवार श्रद्धालु अपने हाथों में ध्वजा लेकर बाबा की जयकारे लगा रहे थे शोभायात्रा मुख्य मार्गो से होती हुई बाबा रा देवरा प्रसिद्ध देव स्थल भीलटदेव बाबा रामदेव के मंदिर पहुंची। जहां बाबा रामदेव की महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया।
.jpg)
