बावडीया भाऊ में विमान उत्सव मनाया गया
बावडीया भाऊ । सिवनी मालवा से लगभग दस किलोमीटर दूर बाबडीया भाऊ में भगवान श्री कृष्ण का विमान उत्सव भव्यता के साथ मनाया गया दोपहर में भगवान श्री कृष्ण को विमानो में विराजमान किया गया आरती पूजन के साथ नगर के प्रमुख मार्गो से होकर चल समारोह निकाला गया चल समारोह में माता बहनों के द्वारा आरती पूजन की गई एवं यशोदा माता की गोद भराई की गई सायंकाल घाट पूजन के अवसर पर पुनः आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया ग्राम में राधा कृष्ण मंदिर एवं पांडववंशी राजपूत समाज के द्वारा आकर्षक साज सज्जा के साथ विमान तैयार किए गए।रात्रि में स्थानीय मंडलों द्वारा श्रीकृष्ण भगवान के भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
Tags:
समाचार
.jpg)
