ad

डॉ. आलोक सेठी की सोलहवीं पुस्तक पब्लिक युनिवर्सिटी का जया किशोरी जी ने किया विमोचन


 डॉ. आलोक सेठी की सोलहवीं पुस्तक पब्लिक युनिवर्सिटी का जया किशोरी जी ने किया विमोचन

यदि किसी के साथ गलत होता है तो उसकी जिम्मेदारी हो जाती है कि और किसी के साथ बुरा ना हो-जया किशोरी जी

खंडवा। मैंने क्या कहा यह मेरी जिम्मेदारी है आप क्या समझे यह आपकी समझदारी है। मेरे माता-पिता ने मुझे हमेशा कहानियों से सीख दी है। तभी मुझे समझ आया की कहानी का क्या महत्व है। मनोरंजन से जो आप ज्ञान देते हैं तो मनुष्य के दिमाग में आपकी बातें बैठ जाती है। सभी कथाओं का सार भी यही है कि भगवान ने हमेशा लीलाएं ही की है। यह मोटिवेशन भरी बातें पुरानी अनाज मंडी परिसर में मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी जी ने शहर के प्रख्यात साहित्यकार, वक्ता और उद्यमी डॉ. आलोक सेठी की सोलहवीं पुस्तक पब्लिक युनिवर्सिटी के विमोचन समारोह में कहीं। कार्यक्रम का संचालन सुप्रसिद्ध एंकर  प्रदीप जैन ने किया। डॉ. आलोक सेठी अपनी इस पुस्तक को अपनी तीनों बहू को समर्पित किया है। कार्यक्रम में आरंभ में सुप्रसिद्ध गायक दम्पति श्री योगेश रंजीता मीना ने गीतों के माध्यम से स्वर लहरियां बिखेरीl आयोजित गरिमामय विमोचन कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री  विजय शाह, पूर्व महापौर भावना शाह, अणिमा उबेजा  पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरुण यादव, खण्डवा सांसद  ज्ञानेश्वर पाटिल, मांधाता विधायक नारायण पटेल, खरगोन सांसद गजेन्द्र पाटिल, सचिन बिड़ला बडवाह, कंचन तनवे खण्डवा, राजन मंडलोई बड़वानी, आरके दोगने हरदा, छाया मोरे पंधाना, महापौर अमृता अमर यादव, उत्तमपाल सिहं पुरनी, प्रतिभा रधुवंशी, सुलभ, सुमित, सुभाष सेठी, सुनिल जैन, निर्मल मंगवानी, अशोक नावानी खण्डवा आदि सहित बडी़ संख्या में नगर के गणमान्यजन, माता, बहनें, बच्चें शामिल थे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post