ad

शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी में पोषण एवं आहार सप्ताह के अंतर्गत आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम : छात्राओं ने लिया स्वस्थ रहने का संकल्प


 शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी में पोषण एवं आहार सप्ताह के अंतर्गत आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम : छात्राओं ने लिया स्वस्थ रहने का संकल्प

इटारसी । शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी एनएसएस इकाई के तत्वावधान में पोषण एवं आहार सप्ताह बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एस. मेहरा ने कहा कि“स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ मन का आधार है। संतुलित आहार विद्यार्थियों की कार्यक्षमता और एकाग्रता को बढ़ाता है। विद्यार्थियों को जंक फूड से दूरी बनाकर घर का पौष्टिक भोजन अपनाना चाहिए।”आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. हरप्रीत रंधावा ने कहा. कि “कुपोषण और असंतुलित भोजन समाज के लिए बड़ी चुनौती हैं। शिक्षा संस्थानों का दायित्व है कि वे विद्यार्थियों को स्वास्थ्यप्रद जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करें,। छात्र-छात्राएं जागरूकता बढ़ाकर और दूसरों को अपने उद्देश्यों के लिए योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करके बड़े प्रभाव पैदा कर सकते हैं। ”डॉ. हर्षा शर्मा ने कहा कि“पोषण केवल शरीर के लिए नहीं, बल्कि मानसिक विकास के लिए भी आवश्यक है। थाली में अनाज, दाल, हरी सब्जियाँ और फल का होना जरूरी है।”

कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ. शिरीष परसाई ने कहा कि “विद्यार्थी तभी सफलता की ओर अग्रसर हो सकते हैं जब वे स्वास्थ्य और ज्ञान दोनों का संतुलन बनाए रखें। सुपोषण ही समाज को नई दिशा देता है।”डॉ. शिखा गुप्ता ने कहा कि“महिलाओं और बच्चों में कुपोषण एक गंभीर समस्या है। यदि परिवार संतुलित आहार पर ध्यान दे तो आने वाली पीढ़ियाँ स्वस्थ और सशक्त बनेंगी।महाविद्यालय में एनएसएस प्रभारी डॉ. भावना यादव ने कहा कि “पौष्टिक भोजन सिर्फ शारीरिक विकास नहीं करता, बल्कि यह आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच भी पैदा करता है। हर विद्यार्थी को अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित दिनचर्या और संतुलित आहार अपनाना चाहिए।”

अंत में सभी ने यह संकल्प लिया –“स्वस्थ आहार अपनाएँगे, स्वस्थ जीवन पाएँगे।”

कार्यक्रम में श्रीमती मंजरी अवस्थी , डॉ श्रद्धा जैन, डॉ संजय आर्य , डॉ नेहा सिकरवार, श्री हेमंत गोहिया तरुणा तिवारी, क्षमा वर्मा, प्रिया कलोसिया,  करिश्मा कश्यप तथा अनेक छात्राएं उपस्थित थी।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post