ad

काव्य : गुरुओं को नमन - श्रीमती प्रतिभा दिनेश कर विकासखण्ड सरायपाली


 काव्य : 

गुरुओं को नमन


गुरु से मिलता ज्ञान ।

ज्ञान से मिले मान सम्मान ।।

समस्त गुरुओं को मेरा प्रणाम।।।

शिक्षा है जीवन का मूलभूत आधार ।

प्रथम गुरु मां से मिलता प्रेम और शिक्षा अपरंपार।।

बढ़ते कदम के साथ खुला स्कूल का द्वार ।

जहां मिला शिक्षण के साथ शिक्षकों का प्यार ।।

गुरु ज्ञान से आता जीवन में खुशियों का भंडार ।

गुरु के बिना शिक्षा का नहीं कोई सार।।

गुरु वही जो जीवन में राह दिखाएं।

ज्ञान के दीप से जीवन जगमगाए।।

शिक्षक दीप की तरह होते हैं।

जो स्वयं जलकर दूसरों को रौशनी देते हैं।।

शिक्षण होता आसान । जब मिले गुरु से ज्ञान।।

गुरु ज्ञान का सागर । गुरु जीवन का आधार।।

उनका सम्मान ही हमारा संस्कार ।।

समस्त गुरुओं को मेरा सादर आभार।

जिनके कारण है जीवन में खुशियां अपार।।।


 - श्रीमती प्रतिभा दिनेश कर 

विकासखण्ड सरायपाली 

जिला महासमुंद छत्तीसगढ़

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post