ad

मां नर्मदा की परिक्रमा करने वाले पद यात्रियों की सेवा करने वालो को सम्मानित किया


 

मां नर्मदा की परिक्रमा करने वाले पद यात्रियों की सेवा करने वालो को सम्मानित किया

सिवनी मालवा । मां नर्मदा की परिक्रमा करने वाले पद यात्रियों की सेवा करने वाले श्री गुरु दादाजी दरबार आश्रम बाबरी घाट को विगत दिनों सलकनपुर में समर्पण सेवा समिति के द्वारा भगवत शरण माथुर स्मृति सेवा पुरस्कार के अंतर्गत सम्मानित किया गया। नर्मदा भक्त संत उत्तम स्वामी जी महाराज के भक्त गणों द्वारा संचालित समर्पण कर सेवा समिति द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे स्वर्गीय भगवत शरण माथुर की स्मृति में प्रदेश में संचालित हो रहे सेवा केंद्रों को पुरस्कार प्रदान किए गए हैं ।जिसके अंतर्गत श्री गुरु दादा जी दरबार आश्रम बाबरी घाट को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। जिसमें आश्रम के संचालक ब्रह्मचारी संत दयानंद जी महाराज (सुशील जी महाराज)का शाल ,श्रीफल सम्मान पत्र एवं 51000 की राशि का चेक प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र जी शुक्ल, संत उत्तम स्वामी जी महाराज, तपन जी भौमिक सहित अनेक अतिथियों की उपस्थिति में सम्मान किया गया।अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ के राष्ट्रीय सचिव महेश गोयल, प्रांत संयोजक यशवंत पटेल, प्रदेश सह संयोजक पंडित दिनेश तिवारी, जिला संयोजक शिवा यादव ,आकाश साहू,पुष्कर मिश्रा, शैलू यादव ,सहित अन्य पदाधिकारियों ने उक्त सम्मान प्राप्त होने पर हर्ष व्यक्त किया है। 

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post