ad

भोपाल के चार साहित्यकार प्रयागराज में होंगे अखिल भारतीय सम्मानों से सम्मानित


 

भोपाल के चार साहित्यकार प्रयागराज में होंगे अखिल भारतीय सम्मानों से सम्मानित

भोपाल । त्रिवेणी ग्रामोद्योग उत्थान समिति एवम लोककरंजन प्रकाशन प्रयागराज द्वारा दिए जाने वाले राष्ट्रीय सम्मानों की विधिवत घोषणा कर दी गई है जिसमे साहित्य की विभिन्न विधाओं में अखिल भारतीय स्तर पर २० साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा। 

     कार्यक्रम में भोपाल से भी चार प्रमुख साहित्यकार सम्मानित होने जा रहे हैं।  वरिष्ठ साहित्यकार श्री गोकुल सोनी को काव्य विधा में उनके खण्ड काव्य "सीता स्वयंवर" हेतु "लोकरंजन सम्मान" से सम्मानित किया जाएगा। सुविख्यात उपन्यासकार श्री चंद्रभान राही को उपन्यास विधा में उपन्यास "अंतिम समय का सच" हेतु "लोकरंजन सम्मान" से, श्रीमती अनीता सिंह चौहान को कहानी विधा में कहानी संग्रह "समीकरण अपने अपने" हेतु लोकरंजन सम्मान से, एवम कहानी विधा हेतु श्री मुजफ्फर इकबाल सिद्दीकी को उनके कहानी संग्रह "युगांतर" हेतु "श्रीमती ललिता कुंवर स्मृति सम्मान" से सम्मानित किया जाएगा। 

     संस्था का यह वार्षिक सम्मान कार्यक्रम ०१ नवंबर २०२५ को प्रयागराज में आयोजित किया जाएगा। 


गोकुल सोनी

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post