मंच का ग्राम भीलाखेडी में मुख्य दंत चिकित्सा शिविर सम्पन्न
इटारसी । वरिष्ठ नागरिक मंच इटारसी ने ग्राम भीलाखेड़ी में सुंदरकांड रामायण मंडल एवं पंचायत के सहयोग से मुख दंत परीक्षण शिविर का आयोजन पंचायत भवन में किया गया।
पंचायत अध्यक्ष अखिलेश सिंह सोलंकी एवं कृषक नेता हरपाल सिंह ने दंत चिकित्सक डॉक्टर केसी साहू के साथ वरिष्ठ नागरिक मंच के अध्यक्ष डॉ विनोद सीरिया सचिव विजय मंडलोई, अशोक सक्सेना, एन आर अग्रवाल, सुधीर गोठी प्रवक्ता राजकुमार दुबे, अनिल यादव अनुपमा उईके का पुष्प हार से स्वागत किया।
दंत चिकित्सक डॉ साहू ने दंत मुख स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 100 ग्राम वासियों के साथ साथ शाला के छात्र छात्राओं का मुखदंत परीक्षण कर दांत एवं मसूड़ों को स्वस्थ रखने के उपाय बतलाए।
चिकित्सा प्रतिनिधि अनुपमा उईके ने दांतों एवं मसूड़े को स्वस्थ रखने के लिए दांतों में सही ब्रुश करने का तरीका बतलाया एवं माउथवॉश एवं पेस्ट का वितरण किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रूपेंद्र सिंह सोलंकी,हेमंत सिंह सोलंकी, राजेश व्यास ,बृजमोहन सिंह सोलंकी,अंशु सोलंकी और लोकेश यादव एवं चिकित्सा टीम के अनिल यादव का का सराहनीय योगदान रहा।
.jpg)
