पूर्वी मध्य प्रदेश माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा नीरू राठी एवं सुनीता सारडा को सम्मानित किया
सिवनी मालवा । माहेश्वरी महिला मंडल की प्रदेश स्तरीय मीटिंग का आयोजन नवीन माहेश्वरी भवन पिपरिया में रखा गया जिसमें सिवनी मालवा के दो पदाधिकारी को सम्मानित किया गया जिसमें माहेश्वरी महिला मंडल अध्यक्ष नीरू राठी को श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं माहेश्वरी महिला मंडल की जिला संचारिका सुनीता सारडा अति सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ता सम्मानित हुई यह सम्मान पूर्वी मध्य प्रदेश माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष रंजना बाहेती एवं सचिव राजश्री राठी द्वारा दिया गया यह सम्मान समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान निस्वार्थ समर्पण एवं महिला संगठन के प्रति सक्रिय एवं प्रेरणादायी सहयोग के लिए अलंकृत किया गया इस सम्मान के लिए माहेश्वरी महिला मंडल सिवनी मालवा की महिलाओं ने बधाई दी
Tags:
समाचार
.jpg)
