ad

इटारसी नपा का 303 करोड़ का बजट: अमृत 2.0 और सीवरेज प्लांट से बदलेगी शहर की सूरत, 3 हजार पीएम आवास बनेंगे


 

इटारसी नपा का 303 करोड़ का बजट: अमृत 2.0 और सीवरेज प्लांट से बदलेगी शहर की सूरत, 3 हजार पीएम आवास बनेंगे

नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने कहा जल प्रदाय की व्यवस्था की तैयारी ऐसी कि है कि आगामी कई वर्षों तक दिक्कत नहीं होगी

इटारसी | नगरपालिका परिषद इटारसी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अपना वार्षिक आय-व्यय पत्रक (बजट) पेश कर दिया है। अध्यक्ष पंकज चौरे के  नेतृत्व में तैयार इस बजट में शहर के अधोसंरचनात्मक विकास और स्वच्छता पर सबसे अधिक फोकस किया गया है। परिषद ने इस बार 3 अरब 3 करोड़ 43 लाख 3 हजार 442 रुपये की अनुमानित आय का लक्ष्य रखा है। वहीं, विकास कार्यों और स्थापना पर 3 अरब 3 करोड़ 42 लाख 12 हजार 959 रुपये खर्च किए जाएंगे। यह बजट 90,483 रुपये की शुद्ध बचत वाला लाभ का बजट है। बजट बैठक में सीएमओ रितु मेहरा, समस्त सभापति, पार्षद, नव मनोनित एल्डरमैन व अधिकारीगण मौजूद थे। 

बजट की 5 बड़ी बातें:

1. सीवरेज और स्वच्छता पर 72 करोड़: शहर को गंदगी से मुक्त करने के लिए एस.बी.एम. 2.0 के तहत लिक्विड वेस्ट और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 72 करोड़ रुपये का भारी-भरकम प्रावधान है।

2. पीएम आवास, अमृत और द्वारिका नगरी प्रोजेक्ट: अमृत 2.0, द्वारिका नगरी, गीताभवन और पीएम आवास योजना को विकास के नए आयाम के रूप में शामिल किया गया है। तीन हजार पीएम आवास देने का वादा किया गया है। 

3. वार्डों का कायाकल्प: सभी वार्डों में सड़क, नाली, पार्क और स्ट्रीट लाइट के लिए पर्याप्त राशि तय की गई है। डामरीकरण और कायाकल्प के लिए 2.25 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

4.वैज्ञानिक कचरा निष्पादन: जिलवानी में वैज्ञानिक लैंडफिल साइट का काम अंतिम चरणों में है, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था आधुनिक होगी।

5.शिक्षा और स्वास्थ्य: शालाओं के उन्नयन के लिए 49.50 लाख का प्रावधान है।

आय-व्यय का पूरा गणित: 

यहाँ से आएगा पैसा (अनुमानित आय):

*सरकारी अनुदान (चुंगी/वित्त आयोग): करीब 18.45 करोड़ रुपये।

*संपत्ति एवं जल कर: 10 करोड़ रुपये से अधिक।

* दुकान/भवन नीलामी: परिषद को संपत्तियों की नीलामी से 18 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है।

*विशेष निधि (मुख्यमंत्री अधोसंरचना): विभिन्न विकास कार्यों हेतु करोड़ों का अनुदान प्रस्तावित है।

यहाँ होगा खर्च (अनुमानित व्यय):

*स्थापना और वेतन: अधिकारी-कर्मचारियों के वेतन और भत्तों पर 10.09 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

*शहर की बिजली:* स्ट्रीट लाइट और बिजली बिलों के भुगतान हेतु 6.48 करोड़ रुपये का प्रावधान है ।

*पार्किंग और बस स्टैंड: आधुनिक पार्किंग के लिए 7.20 करोड़ और नए बस स्टैंड के लिए 90 लाख रुपये सुरक्षित हैं।

*महिला पार्क:* शहर में पिंक जोन (महिला पार्क) के लिए 18 लाख रुपये की राशि तय की गई है।

बजट एट ए ग्लांस:

* कुल आय: ₹3,03,43,03,442 ।

* कुल व्यय: ₹3,03,42,12,959 ।

* बचत: 90,483 रुपये ।

 इटारसी के विकास का रोडमैप तैयार:

 अध्यक्ष पंकज चौरे ने इसे शहर के सर्वांगीण विकास का रोडमैप बताते हुए कहा कि लक्ष्य इटारसी को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और विकसित बनाना है। बजट में ₹90,483 की अनुमानित बचत भी रखी गई है।

इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 हजार आवास देने का प्रावधान किया गया है। साथ ही पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाने, जल संकट रोकने और वार्डों में सड़क-नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है।

तालाबों के निर्माण व सौंदर्यीकरण, बच्चों के लिए खेल मैदान, बुजुर्गों के लिए पार्क और महिलाओं के लिए जरूरी सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है।

नगरपालिका सीएमओ रितु मेहरा ने कहा कि बजट में शहर के विकास के लिए बहुत से प्रावधान किए हैं। महिलाओं और युवाओं के लिए बजट में फोकस किया गया है ।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post