ad

बरेली में कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन हुआ


 

बरेली में कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन हुआ

बरेली ।संस्था अखिल भारतीय काव्यधारा रामपुर ने बरेली में कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन  ख़ुशहाली सभागार में किया।

अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष जितेंद्र कमल आनंद  ने की मुख्यातिथि रहे मशहूर शायर विनय साग़र जायसवाल बरेली।

विशिष्ट अतिथि के रूप में निरुपमा अग्रवाल, सत्यवती सिंह सत्या, डॉ मिथिलेश राकेश,दीपक मुखर्जी, रामकुमार कोली (सभी बरेली) मनीषा काव्य माला , सांत्वना गौड़ (दोनों) दिल्ली।

संचालन मशहूर संचालक व शायर ग़ज़लराज ने किया माँ शारदे की वंदना शिव कुमार चंदन ( रामपुर) ने की ।

कार्यक्रम संयोजक रहे कवि एस के कपूर श्रीहंस।

इस अवसर पर मशहूर शायर विनय साग़र जायसवाल, ग़ज़लराज, निरुपमा अग्रवाल, सत्यवती सिंह सत्या, डॉ मिथिलेश राकेश, दीपक मुखर्जी, रामकुमार कोली, निमिषा काव्यमाल ( दिल्ली) सांत्वना गौड़ (दिल्ली) राम रतन यादव (खटीमा) शालिनी शर्मा मुक्ता ,रामधनी निर्मल , तथा डॉ विनोद पागरानी को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जितेंद्र कमल आनंद द्वारा संपादित दो काव्य संकलनों का विमोचन मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में उपर्युक्त कवियों के अतिरिक्त रणधीर प्रसाद गौड़ धीर, उमेश पाठक (सोरों) ,ठा रामप्रकाश सिंह ओज, सुरेंद्र बीनू सिन्हा , डॉ राजेश शर्मा, नीतू गोयल,प्रकाश निर्मल, हिमांशु गौड़ (दिल्ली) ,डी पी शर्मा निराला,रीतेश साहनी, शायर राजकुमार अग्रवाल राज , रमेश रंजन, सहित लगभग तीस कवि शायरों ने विभिन्न रसो की रचनाओं से सभागार में उपस्थित सभी श्रोताओं आनंदित कर दिया।

कार्यक्रम संयोजक 

एस के कपूर श्रीहंस बरेली।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post