ad

डॉ. नीलिमा को मिला वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेन्स सम्मान


 

डॉ. नीलिमा को मिला वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेन्स सम्मान

इंदौर। सुप्रसिद्ध ज्योतिष, अध्यात्म सलाहकार व रिद्धि सिद्धि हीलिंग सेंटर की संचालिका डॉ. नीलिमा को शहर की शेरेटन ग्रैंड होटल में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में फ़िल्म अभिनेता कमल घिमिरेय, राजस्थान के लोक गायक मोती खान, समाजसेवी देवराज परमार, अनिल जेठवानी व संजय पंजवानी अतिथि रहें।

डॉ. नीलिमा मूलतः दक्षिण भारत में भी रेकी और हीलिंग सेंटर के माध्यम से हज़ारों लोगों का उपचार कर चुकी है। आप एनएलपी थेरेपिस्ट व रेकी थेरेपी और लामा फेरा में ग्रेंड मास्टर भी है। साथ ही, आपको हॉलिस्टिक हीलिंग में 2 पीएचडी प्राप्त है व 7 विश्वविद्यालयों से ऑनरेबल डॉक्टरेट भी प्राप्त हुई है। व समाज सेवा में एम्बेसडर का सम्मान भी मिला है।

डॉ. नीलिमा को वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा सम्मानित किए जाने पर पदाधिकारियों एवं मित्रों ने बधाई दी।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post