ad

स्पिक - मैके द्वारा संतूर वादन कार्यशाला आज मंदसौर में


 

स्पिक - मैके द्वारा संतूर वादन कार्यशाला आज मंदसौर में 

मन्दसौर। भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की विरासत को स्कूली छात्र -छात्राओं तक पहुंचाने को समर्पित अंतरराष्ट्रीय संस्था स्पिक - मैके द्वारा संतूर कार्यशाला का आयोजन लगातार दो दिनों तक मंदसौर तथा नीमच स्थित निजी विद्यालयों में किया जा रहा है। पहली  कार्यशाला वात्सल्य पब्लिक स्कूल में सुबह 11.30 बजे आयोजित  होगी।ख्यात संतूर वादिका वर्षा अग्रवाल के साथ तबले पर पं ललित महंत जुगलबंदी करेंगे।इस कार्यशाला में बच्चों के लिए विशेष मेडिटेशन का सत्र भी रखा गया है। स्पिक मैके की  जिला समन्वयक श्रीमती चन्दा डांगी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यशाला संस्था की विरासत श्रृंखला के तहत आयोजित की जा रही है। श्रृंखला की दूसरी कार्यशाला कल 17 अप्रेल को सुबह 08.30 बजे करणी इंटरनेशनल स्कूल में तथा अंतिम कार्यशाला स्प्रिंग वुड स्कूल नीमच में 11.30 बजे सम्पन्न होगी।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post