ad

स्वामी शांति प्रकाश आश्रम में पुरूषोत्तम मास कथा 17 मई से, होगा पांच दिवसीय आयोजन


 

स्वामी शांति प्रकाश आश्रम में पुरूषोत्तम मास कथा 17 मई से, होगा पांच दिवसीय आयोजन

खंडवा। सिंधी कॉलोनी स्थित स्वामी शांति प्रकाश आश्रम में अधिक मास के पवित्र माह के दौरान 17 मई से 15 जून तक पुरुषोत्तम मास कथा का आयोजन होगा। इस मौके पर पांच दिवसीय प्रवचनों का आयोजन सखी साई रमेश प्रकाश जी महाराज के मुखारविंद से होगा। यह जानकारी देते हुए आश्रम प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि आश्रम प्रमुख सखी साई रमेश प्रकाश जी महाराज के मुखारविंद से पांच दिवसीय सत्संग प्रवचनों का आयोजन 17 मई  से 21 मई तक होगा। इस अवसर पर प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात्रि 7 बजे तक पुरुषोत्तम मास, कथा के दौरान महत्वपूर्ण दृष्टांतों की विस्तार से व्याख्या की जायेगी। वही आश्रम में कथा का वाचन 17 मई से 15 जून तक होगा। आश्रम समिति सदस्योंं व्दारा धर्म प्रेमी जनता सेेेे आयोजन का लाभ लेकर मानव जीवन सफल बनाने की अपील की गई है।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post