ad

राष्ट्रीय सेमिनार में मनोचिकित्सक डॉ. मनोज तिवारी सम्मानित


 

राष्ट्रीय सेमिनार में मनोचिकित्सक डॉ. मनोज तिवारी सम्मानित

वाराणसी । मनोवैज्ञानिक निर्देशन परामर्श एवं अनुसंधान केंद्र, मनोविज्ञान विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला श्रृंखला “मनोसंबाद: काउंसलिंग एंड मेंटल हेल्थ- एक्सपर्ट प्रस्पेक्टिव्स एंड प्रैक्टिसेस" में वरिष्ठ परामर्शदाता एआरटीसी, एसएस हॉस्पिटल, आईएमएस, बीएचयू के डॉ. मनोज कुमार तिवारी को अंग वस्त्र, स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर कार्यक्रम संयोजिका व विभागाध्यक्ष मनोविज्ञान विभाग प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल, आयोजन सचिव डॉ. मुकेश कुमार पंथ व सह-आयोजन सचिव डॉ. दुर्गेश के. उपाध्याय ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। विदित हो कि डॉ. मनोज तिवारी ने पिछले 25 वर्षों से समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने हेतु कार्य कर रहें है। उन्होंने 12 पुस्तको के लेखन के साथ-साथ अनेक पुस्तकों में अध्याय लेखन किया है। डॉ तिवारी विभिन्न स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचार पत्र - पत्रिकाओं में 85 से अधिक लेखों का प्रकाशन किया है। डॉ. तिवारी द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस, पीएसी बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, रेलवे सुरक्षा बल, एनडीआरएफ, एनसीसी, एनएसएस, बंदीजनों, बच्चाओं, किशोरों, महिलाओं, छात्रो और अन्य लोगों के लिए सतत रूप से नि:शुल्क मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाता है। डॉ. तिवारी द्वारा परामर्श के माध्यम से न केवल लाखों लोगों के तनाव का प्रबंधन किया गया बल्कि उन्होंने सैकड़ों लोगों को आत्महत्या करने से बचाया है। पहले भी उन्हें अनेक संस्थाओं व्दारा सम्मानित किया जा चुका है। इस अवसर पर डॉ. मनोज तिवारी ने कहा कि युवाओं में बढ़ते तनाव, चिंता एवं भावनात्मक असंतुलन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि सकारात्मक संवाद, आत्मविश्वास एवं उचित परामर्श मानसिक समस्याओं से उबरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर डॉ. पूर्णिमा श्रीवास्तव, डॉ प्रतिभा पांडेय,  श्रीमती मनीषा राय और बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन विकास विश्वकर्मा एवं श्रेयाश ने किया गया।

इस अवसर पर डॉ. तिवारी को डॉ. मुकेश श्रीवास्तव, मनीष पांडेय, मनीष कुमार सिंह, राजेश उपाध्याय, पवन कुशवाहा, संजय भगत, आशुतोष सिंह, प्रिंस कुमार मिश्रा, गौरव पांडेय, शिवम उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में लोगों ने बधाई दी।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post