गुंडों को सबक सिखाए टी आई से बोले विधायक डॉक्टर शर्मा
इटारसी । डॉ. सीतासरन शर्मा ने आकाश यादव पर हुए जानलेवा हमले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।
कल रात भाजपा सभापति मीरा यादव के पुत्र आकाश यादव पर हुए हमले के बाद विधायक ने दयाल हॉस्पिटल पहुंचकर आकाश यादव से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान विधायक ने तत्काल इटारसी टीआई से चर्चा कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने कहा कि ऐसे गुंडा तत्वों को कड़ा सबक सिखाना जरूरी है ताकि शहर में शांति व्यवस्था बनी रहे और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए।
इस दौरान नपा अध्यक्ष पंकज चोरे, जयकिशोर चौधरी, सभापति राकेश जाधव, मनजीत कालोसिया, मंडल अध्यक्ष गोकुल पटेल, कुलदीप रघुवंशी, हरप्रीत छाबड़ा, वीरेंद्र यादव, अंशु यादव एवं राजकुमार यादव सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
.jpg)
