वीर योद्धा महाराणा प्रताप के बलिदान को याद किया
खंडवा। सदभावना सदस्यों व्दारा मंच संस्थापक प्रमोद जैन के नेतृत्व में आयोजित सभा में वीर शिरोमणि, महान देशभक्त, हल्दीघाटी का अदम्य वीर योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर उनके व्दारा दिये योगदान को याद कर पुष्पांजलि अर्पित की। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि मंच सदस्यों ने महाराणा प्रताप के छाया चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात नमन कर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप मेवाड़ के वीर योद्धा थे, जिन्होंने अधीनता स्वीकार करने से साफ इनकार कर अपने 22000 हजार सैनिकों के साथ अकबर के 80000 हजार सेना से लोहा लिया था। उन्होंने अपने जीवन भर मुगलों के खिलाफ संघर्ष किया और अपने राज्य की रक्षा की। ऐसे योध्दा के पद चिन्हों पर चल कर हमें राष्ट्र की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर मंच के प्रमोद जैन, पूर्व डीएसपी आनंद तोमर, डा. जगदीशचंद्र चौरे, सुरेंद्र गीते, डा. एमएम कुरेशी, गणेश भावसार, निर्मल मंगवानी, राधेश्याम शाक्य, एनके दवे, सुभाष मीणा, त्रिलोक चौधरी, सईद खान, कैलाश पटेल आदि सहित सद्भावना मंच सदस्य उपस्थित थे।
.jpg)
