सरोकार साझा मंच ने चित्र पर आधारित रचनाएं प्रस्तुत की
इंदौर । सरोकार साझा मंच के मई माह के बैठक में चित्र पर आधारित रचनाएं प्रस्तुत की गयीं। उपाध्यक्ष अर्चना त्रिवेदी ने 'तीन चित्र : तीन विषय' का विवरण देते हुए रचनाएं आमंत्रित कीं।
आज के मुद्दों.' महंगाई, पढ़ाई का बोझ, और दाम्पत्य जीवन मे क्लेश का बच्चों पर प्रभाव'- पर आधारित चित्रों पर अमिता मराठे, , गायत्री ठाकुर,सरला मेहता वंदना शर्मा, अनीता झा, संगीता चौहान, माधुरी निगम, मनोरमा पांडे अंजू मोटवानी और करुणा प्रजापति ने कविता, लघु कथा और लेख के माध्यम से आपने विचार पेश किये। आज के माहौल में शिक्षा प्रणाली, घर परिवार की जिम्मेदारी, और बच्चों की परेशानी, बढ़ते बोझ और अनिश्चित भविष्य को लेकर सभी ने चिंता प्रकट की। एकमत से बच्चों की मानसिक तनाव, अवस्था , विचलन के लिए घर बाहर के माहौल को जिम्मेदार बताया गया। यह भी कि माता -पिता के सकारात्मक सहयोग के बिना न घर संभल सकता है न समाज न देश।
अध्यक्ष महिमा शुक्ला ने तीनों मुद्दों पर सरकार, समाज और माता पिता से समाधान के उपाय तलाशने की जरूरत बताई। सबका आभार प्रकट करते हुए उन्होंने आगे भी ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा साथी रचनाकारों से भाग लेने के लिए आग्रह किया।
.jpg)
