पूज्य पंचायत सिंधी समाज की 51 सदस्यीय नई कार्यकारिणी घोषित, कैलाश अध्यक्ष और मनीष बने सचिव
इटारसी। पूज्य पंचायत सिंधी समाज इटारसी की नई और सशक्त 51 सदस्यीय कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। समाज को नई ऊर्जा और सही दिशा देने के संकल्प के साथ इस बार अनुभवी और युवा चेहरों के तालमेल से एक बेहद संतुलित टीम तैयार की गई है। इस घोषणा के बाद से पूरे समाज में हर्ष का माहौल है।
शीर्ष नेतृत्व और मार्गदर्शकों की घोषणा
कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए समाज के वरिष्ठ जनों को मार्गदर्शक मंडल में शामिल किया गया है। इसमें मोहनलाल मोरवानी, मोहनलाल चेलानी और अशोक लालवानी को संरक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं समाज की कमान सौंपते हुए कैलाश नवलानी को अध्यक्ष, श्याम शिवदासानी को महामंत्री, मनीष वसानी को सचिव और विजय परयानी को कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
उपाध्यक्ष और प्रशासनिक टीम का विस्तार
संगठन को मजबूती देने और प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए उपाध्यक्ष पद पर श्रीचंद खुरानी, अर्जुनदास नवलानी, अनिल मिहानी, राहुल चेलानी, जय चेलानी और नरेश गंगलानी को मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही नंदलाल चेलानी को सहसचिव और ओम सोनी को सह कोषाध्यक्ष का दायित्व मिला है।
कानूनी, वित्तीय और संचार विभाग की जिम्मेदारी
पंचायत की पारदर्शिता और कानूनी मामलों की देखरेख के लिए संतोष गुरयानी को विधिक सलाहकार और मनोज रामचंदानी को ऑडिटर नियुक्त किया गया है। समाज की बात और निर्णयों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए वासुदेव खुरानी को प्रवक्ता बनाया गया है।
संगठन और विभिन्न समितियों को मिला नया नेतृत्व
संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने के लिए सुरेश नंदवानी को संगठन मंत्री और मप्पन लालवानी को सहसंगठन मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा समाज के विभिन्न सामाजिक और धार्मिक आयोजनों के लिए विशेष समितियों का गठन भी किया गया है, जिसमें गौरव फुलवानी को उत्सव समिति अध्यक्ष, सुशील मेघानी को पादुका सेवा समिति अध्यक्ष और मनीष सेतपालानी को खेल समिति अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
51 सदस्यीय टीम करेगी समाज हित में कार्य
इन प्रमुख चेहरों सहित कुल 51 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि इस पूरी टीम का मुख्य उद्देश्य सिंधी समाज की सांस्कृतिक धरोहर को संजोए रखना, सामाजिक कल्याण के कार्यों को गति देना, और युवाओं को खेल व शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए बेहतर मंच प्रदान करना होगा।
.jpg)
