ad

मेहरा गांव में संस्कार केंद्र का शुभारंभ : संस्कारों के बिना जीवन अधूरा – सतीश अग्रवाल सांवरिया


 

मेहरा गांव में संस्कार केंद्र का शुभारंभ : संस्कारों के बिना जीवन अधूरा – सतीश अग्रवाल सांवरिया

इटारसी । सेवा भारती जिला नर्मदापुरम द्वारा इटारसी नगर की मेहरा गांव सेवा बस्ती में संस्कार केंद्र का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन सेवा भारती जिला अध्यक्ष सतीश अग्रवाल सांवरिया, विभाग संयोजक शिवप्रताप सिंह और छात्रावास समिति सदस्य मनोज राय ने किया।  

जिला अध्यक्ष सतीश अग्रवाल सांवरिया ने कहा कि आज के समय में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ संस्कार देना भी जरूरी है। माता-पिता को इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए। पालक अपने बच्चों को निरंतर संस्कार केंद्र भेजकर इसका लाभ ले सकते हैं, क्योंकि संस्कारों के बिना जीवन अधूरा है।

संस्कार केंद्र की शिक्षिका दीदी के सहयोग से बस्ती में किशोरी विकास केंद्र के माध्यम से साप्ताहिक बैठकें आयोजित होंगी। इसमें किशोरियों की रुचि के अनुसार कौशल विकास प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वावलंबी बनाने का काम किया जाएगा। यही सेवा भारती का मुख्य उद्देश्य है।

इस अवसर पर महिला नगर संयोजक सुमित्रा तोमर, निरीक्षिका खुशबू भदौरिया, छात्रावास अधीक्षक दीपा उईके और नंदा मालवीय उपस्थित रहीं।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post