ad

छठवें शांति-गया स्मृति अलंकरण हेतु पुस्तकें आमंत्रित


 

छठवें शांति-गया स्मृति अलंकरण हेतु पुस्तकें आमंत्रित

भोपाल। अखिल भारतीय शांति-गया साहित्य, कला एवं खेल संवर्द्धन समिति के संयोजक अरुण अर्णव खरे, संयुक्त सचिव घनश्याम मैथिल 'अमृत' तथा कोषाध्यक्ष कान्ता रॉय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि छठे शांति-गया स्मृति अलंकरण के अंतर्गत विभिन्न कृति सम्मानों हेतु जनवरी 2023 अथवा उसके पश्चात प्रकाशित पुस्तकों की दो-दो प्रतियाँ 15 जुलाई 2026 तक आमंत्रित की जाती हैं। शांति-गया शिखर सम्मान हेतु साहित्यकारों से उनका संक्षिप्त परिचय तथा कम से कम तीन साहित्यिक विधाओं की एक-एक प्रतिनिधि पुस्तक आमंत्रित है।

सम्मानों का विवरण निम्नानुसार है -

1. शांति-गया शिखर सम्मान

साहित्य की कम से कम तीन विधाओं में उल्लेखनीय सृजनात्मक अवदान के लिए प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक विधा की एक-एक प्रतिनिधि पुस्तक तथा साहित्यकार का परिचय आमंत्रित है। यहाँ विधा से आशय कविता, कहानी, व्यंग्य, कथेतर गद्य, आलोचना, संस्मरण, आत्मकथा आदि से है।

2. अनूप श्रीवास्तव स्मृति व्यंग्य शिरोमणि सम्मान

जनवरी 2023 अथवा उसके पश्चात प्रकाशित व्यंग्य-विमर्श एवं व्यंग्य-आलोचना संबंधी कृति के लिए प्रदान किया जाएगा। कृति की दो-दो प्रतियाँ आमंत्रित हैं।

3. नैली राजेश सिंह स्मृति उपन्यास शिरोमणि सम्मान

जनवरी 2023 अथवा उसके पश्चात प्रकाशित उपन्यास विधा की कृति के लिए प्रदान किया जाएगा। कृति की दो-दो प्रतियाँ आमंत्रित हैं।

4. नैली राजेश सिंह स्मृति बाल साहित्य शिरोमणि सम्मान

जनवरी 2024 अथवा उसके पश्चात प्रकाशित बाल साहित्य की कृति के लिए प्रदान किया जाएगा। कृति की दो-दो प्रतियाँ आमंत्रित हैं।

5. नैली राजेश सिंह स्मृति लघुकथा शिरोमणि सम्मान

जनवरी 2024 अथवा उसके पश्चात प्रकाशित लघुकथा-संग्रह के लिए प्रदान किया जाएगा। कृति की दो-दो प्रतियाँ आमंत्रित हैं।

पुस्तकें भेजने का पता :

अरुण अर्णव खरे

डी-1/35, दानिश नगर

होशंगाबाद रोड

भोपाल (म.प्र.) 462026

मोबाइल : 9893007744

समिति के संयोजक अरुण अर्णव खरे ने बताया कि शांति-गया शिखर सम्मान तथा क्रमांक 2 एवं 3 में उल्लिखित सम्मानों हेतु चयनित साहित्यकारों को भोपाल में आयोजित सम्मान समारोह में शाल, श्रीफल, सम्मान-पत्र एवं ₹11,000/- की सम्मान निधि प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। क्रमांक 4 एवं 5 के अंतर्गत चयनित साहित्यकारों को शाल, श्रीफल, सम्मान-पत्र एवं ₹2,500/- की सम्मान राशि सम्मान समारोह में प्रदान की जाएगी।

कला एवं खेल सम्मान हेतु चयन समिति अपने स्तर पर चयन करेगी। इच्छुक व्यक्ति अपने संपूर्ण विवरण एवं उपलब्धियों सहित आवेदन विचारार्थ प्रस्तुत कर सकते हैं। चयनित प्रतिभाओं को शाल, श्रीफल, स्मृति-चिह्न एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

सभी चयनित साहित्यकारों एवं सम्मानार्थियों को सम्मान समारोह में स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य होगा। किसी प्रकार का यात्रा व्यय देय नहीं होगा। संस्था द्वारा सम्मान समारोह की अवधि में एक दिन के आवास एवं भोजन की व्यवस्था की जाएगी। यदि सम्मानार्थी अपने परिवार अथवा अन्य सहयोगियों के साथ आते हैं, तो उनके आवास एवं भोजन का व्यय स्वयं वहन करना होगा। पूर्व सूचना देने पर संस्था आवश्यक व्यवस्था कराने में सहयोग कर सकती है।

सम्मान समारोह का आयोजन अक्टूबर 2026 के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित है।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post