राष्ट्रीय नशामुक्ति हेल्पलाइन नंबर 14446 पर काल कर सहायता लें
इटारसी । शिक्षक कल्याण संगठन जिला नर्मदापुरम ने नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के तहत शहर के शासकीय हाई स्कूल मिशन खेड़ा में नशे के विरुद्ध जन जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, दंत चिकित्सक डॉक्टर केसी साहू, सेवा निवृत्त प्राचार्य डॉ के एस उप्पल, सेवा निवृत्त प्राचार्य बीके पटेल मंचासीन हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन की संरक्षक पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री सीपी ठाकुर ने की।
स्वागत उद्बोधन चंद्र विजय गोस्वामी ने दिया।
शिक्षक कल्याण संगठन का एक ही नारा, नशा मुक्त हो शहर हमारा के बुलंद नारे साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
दंत चिकित्सक डॉ साहू ने कहा की गुटखे पर प्रतिबंध लगने के चलते गुटखा व्यापारियों ने इसे पान मसाले के पाउच के रूप में बाजार में लाया है।
पान मसाले को सड़ी सुपारी,चमड़े को धोने वाले रसायन, कांच के चूर्ण एवं वैक्स का मिश्रण मिलाकर बनाया जाता है ,जो जहरीला होता है।देश की 24 करोड़ आबादी इस नशे के सेवन के चलते मुख्य संबंधी बीमारियों से ग्रस्त है। गुटखे का सेवन शालाओं के छात्र छात्राएं भी कर रहे हैं जो घातक है हमें इसका उपयोग नहीं करना करना है एवं परिवारजनों एवं पड़ोसियों को भी नहीं करने देना है।
डॉ उप्पल ने कहा भारत सरकार का प्रयास है कि सन 2047 तक भारत नशा मुक्त राष्ट्र हो, नशा घातक हथियार है जो समाज को बर्बाद कर रहा है। राष्ट्र को ताकतवर बनना चाहते हो तो नशे से दूरी बनाना होगी।
नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने कहा की कमजोर मनोबल वाले लोग ही नशे का सेवन करते हैं हमें अपना अपना मनोबल बढ़ाना है एवं नशे से दूरी बनाना है। आप सभी अच्छे बनें, आज की शालाओं में पढ़ने वाली पीढ़ी के कंधों पर देश का भावी भविष्य है।
कार्यक्रम को सुश्री सीपी ठाकुर,बीके पटेल मैं भी संबोधित किया।
संगठन के सचिव रामचरण नामदेव नशा मुक्ति के संदेश देने वाले हैंडबिल का वाचन किया। संगठन की कोषाध्यक्ष अखिलेश दुबे ने छात्र-छात्राओं को नशे से मुक्त रखने की शपथ दिलवाई।
कार्यक्रम का संचालन संगठन की संयोजक राजकुमार दुबे ने किया एवं आभार हाई स्कूल प्राचार्य मधुरिमा सक्सेना ने माना। कार्यक्रम को सफल बनाने में घनश्याम शर्मा, आनंद दीवान, सत्येंद्र शुक्ला, प्रधान पाठक ब्यूला गौर ,अर्चना पटेल, सुनीता मेहरा ,कल्पना पटवारी, पवन धुर्वे का सराहनी योगदान रहा।
Tags:
समाचार
.jpg)