ad

शासकीय कन्या महाविद्यालय में कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित



शासकीय कन्या महाविद्यालय में कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित

इटारसी । ​शासकीय कन्या महाविद्यालय, इटारसी में एनसीसी एवं एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस अत्यंत उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। ​कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन-अर्चन से हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आर. एस. मेहरा ने कारगिल युद्ध के अमर नायकों को नमन करते हुए कहा कि कारगिल विजय हमारे सैनिकों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने छात्राओं को वीरों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया।​ कार्यक्रम की संचालक एनसीसी अधिकारी श्रीमती प्रेमलता पाटिल ने कहा कि माँ भारती के अमर शहीदों का शौर्य और बलिदान हमें सदैव देश सेवा और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता रहेगा। समारोह में कारगिल युद्ध की विजय गाथा पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शित की गई, जिसे देखकर पूरा सभागार "भारत माता की जय", "वंदे मातरम" जयहिंद-जय भारत और "वीर शहीद अमर रहें" के नारों से गूंज उठा। अमर शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी नीतू अहिरवार ने सभी को राष्ट्र सेवा की शपथ दिलाई। छात्राओं में देशभक्ति का भाव जागृत करने के उद्देश्य से निबंध, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सैनिकों के शौर्य को नमन किया।​ इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

प्राचार्य
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post