डॉ प्रताप सिंह वर्मा बने राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के प्रदेश संयोजक
इटारसी । राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा एवं अनिल अग्रवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष (पूर्व सांसद राज्य सभा) व श्रीमति सरिता शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा की अनुशंसा से डॉ प्रताप सिंह वर्मा, इटारसी जिला नर्मदापुरम को मध्य प्रदेश संयोजक के पद पर मनोनीत किया गया है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रवीण जैन ने प्रदेश की मुख्य कमान सौंपते हुए कहाँ है कि डॉ वर्मा का संगठन के प्रति उनके बेहतर समाजसेवी कार्यों को देखते हुए उन्हें आगे बढ़ाया गया हैं वे हिंदुत्व व संगठन का विस्तार करते हुए मध्य प्रदेश का मजबूती से समन्वय करेंगे। इस अवसर पर संभाग अध्यक्ष पं मनोहर तिवारी, जिला अध्यक्ष पं सुजीत तिवारी, जिला महामंत्री एडवोकेट आनंद पटेल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी डॉ संदीप मालवीय, जिला उपाध्यक्ष राकेश सावल्ले एवं मुकेश सारवान, जिला कार्यालय प्रभारी देवेंद्र कुमार चौरे, नगर अध्यक्ष सागर मालवीय, उपाध्यक्ष मयंक रैकवार, कार्यकारिणी सदस्य संदीप बेहरैय्या, रामदुलारे सराठे, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संजू लिल्हारे, जिला संगठन मंत्री अंकिता चौधरी, जिला महामंत्री सरिता पटेल, नगर अध्यक्ष प्रीति चौहान, रानी राजपूत एवं समस्त सदस्यों एवं पदाधिकारीयों ने इस गरिमामयी नियुक्ति पर उन्हें बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
Tags:
समाचार
.jpg)