राणी सती दादी के संगीतमय मंगल पाठ का हुआ भव्य आयोजन
इटारसी। अग्रवाल महिला मंडल इटारसी द्वारा साई कृष्ण रिसोर्ट में अग्रवाल महिला मंडल के द्वारा राणी सती दादी जी के संगीतमय मंगल पाठ का विभिन्न झांकियों के साथ भव्य आयोजन किया गया। पाठ की सुमधुर वाणी में संगीतमय सरस प्रस्तुति डॉ. हेमा संदेश पुरोहित के द्वारा की गई।
इस अवसर पर अग्रवाल महिला मंडल के द्वारा दादी का खूबसूरत दरबार सजाया गया था। साथ ही जन्मोत्सव,गजरा उत्सव,चुनरी उत्सव,परिण्योत्सव की दिव्य अद्भभुत झांकियां भी नृत्य,संगीत के साथ प्रस्तुत की गई।
मंडल अध्यक्ष श्रीमति शोभा दिलीप अग्रवाल,सचिव वर्षा दीपक अग्रवाल के साथ मंडल की सभी महिलाओं की सामूहिक भागीदारी रही। संपूर्ण मारवाड़ी समाज की तकरीबन दो सौ महिलाओ ने सामूहिक पाठ सस्वर किया।
पाठ के उपरांत आरती हुई फिर मंडल द्वारा सुहाग सामग्री,और प्रसाद का वितरण किया गया। तत्पश्चात सभी को भोजन प्रसादी भी करायी गई। अध्यक्ष शोभा अग्रवाल ने बताया कि मंडल प्रति वर्ष ऐसे धार्मिक आयोजन करता रहा है और आगे भी करता रहेगा।
Tags:
समाचार
.jpg)