ad

महाकवि गोस्वामी तुलसीदास की जन्म जयंती पर काव्य गोष्ठी संपन्न



महाकवि गोस्वामी तुलसीदास की जन्म जयंती पर काव्य गोष्ठी संपन्न

ललितपुर। प्रबल आईएएस अकादमी में महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जी की जन्म जयंती के पावन अवसर पर साहित्यिक संस्था काव्य साधना मंच  के तत्वाधान में पूजन, विचार गोष्ठी एवं काव्य गोष्ठी सानंद सम्पन्न हुई। संस्कृत के विद्वान पं .अखिलेश मालवीय एवं इं. हाकिम सिंह लोधी द्वारा मां शारदे एवं गोस्वामी तुलसीदास जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया तथा माल्यार्पण कर पूजन वंदन किया। गीतकार अखिलेश शॉंडिल्य 'अखिल' द्वारा मां शारदे की वंदना की गई इसके बाद वक्ताओं ने गोस्वामी जी के जीवन  कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर  प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अगले चरण में सरस काव्य गोष्ठी संपन्न हुई। जिसमें संस्था के संरक्षक विनोद शर्मा, अध्यक्ष सुदेश सोनी, उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम नारायण पस्तोर, कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र विद्रोही, संघठन मंत्री कृष्ण कुमार पाठक,  प्रबल प्रताप सिंह, पंकज अंगार, रविन्द्र दिवाकर, मंजू कटारे, बाल मुकुंद सोनी, आकाश जैन एवं संजय सदर द्वारा उत्कृष्ट काव्य पाठ किया गया। इस अवसर पर आत्माराम रिछारिया, बृजमोहन संज्ञा, अखिलेश गोस्वामी,सत्यनारायण शुक्ला, शैलेन्द्र सिंघई, दिनेश सिंह राजपूत, विकास रावत, पंकज कुशवाहा, मोनू राजपूत, देवेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में प्रबल प्रताप सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। नवोदित स्वतंत्र लेखक एवं विचारक विशाल जैन पवा ने कहा कि महाकवि तुलसीदास का जीवन चरित्र और उनकी रचनाएँ साहित्यकारों एवं कवियों में नव ऊर्जा का संचार करती हैं। जो उन्होंने जीवंत और आदर्श साहित्य दिया है वह हमेशा प्रासंगिक रहेगा।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post