ad

प्रेम और विश्वास की डोर से बंधे भाई-बहन


प्रेम और विश्वास की डोर से बंधे भाई-बहन

नर्मदापुरम। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन नर्मदापुरम में पारंपरिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही बाजारों और घरों में पर्व की रौनक नजर आई। बहनों ने भाइयों की कलाई पर प्रेम और विश्वास की राखी बांधकर उनकी सुख-समृद्धि, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनके प्रति अपने स्नेह का इजहार किया और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहने का संकल्प दोहराया। राखी बांधने के बाद भाई-बहनों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और परिवार के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं।

प्रियंका राठौड़ ने बताया कि रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर नर्मदापुरम में घर-घर प्रेम, अपनत्व और रिश्तों की मिठास देखने को मिली। बदलते समय के बावजूद भाई-बहन के रिश्ते में विश्वास और स्नेह की यह परंपरा आज भी उतनी ही मजबूत दिखाई दी।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post