ad

इटारसी में 120 शिक्षकों का भव्य सम्मान: नगर पालिका की शानदार पहल, अतिथियों ने कहा—'शिक्षक ही हैं भारत के असली राष्ट्र निर्माता'



इटारसी में 120 शिक्षकों का भव्य सम्मान: नगर पालिका की शानदार पहल, अतिथियों ने कहा—'शिक्षक ही हैं भारत के असली राष्ट्र निर्माता'

इटारसी। शिक्षक केवल ज्ञान नहीं देता, बल्कि वह समाज और राष्ट्र के भविष्य का शिल्पकार होता है। इसी कृतज्ञता को मूर्त रूप देते हुए नगर पालिका परिषद इटारसी ने शिक्षक कल्याण संगठन के सहयोग से 'शिक्षक सम्मान समारोह-2026' का भव्य आयोजन किया। लगातार 10 वें वर्ष यह गरिमामयी आयोजन पंडित भवानी प्रसाद मिश्र ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ, जिसमें नगर के 120 उत्कृष्ट शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित कर नगर पालिका ने एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया।

शिक्षक बनना सौभाग्य की बात: डॉ. सीतासरन शर्मा

मुख्य अतिथि, विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा ने कहा कि शिक्षक बनना सौभाग्य का विषय है। पीढ़ियों को गढ़ने वाले शिक्षक का सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि ज्ञान और संस्कार देने वाली पूरी परंपरा का सम्मान है।

शिक्षक देश के नायक: सांसद दर्शन सिंह

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नर्मदापुरम-नरसिंहपुर सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने स्वामी विवेकानंद का स्मरण करते हुए शिक्षकों को भारत का नायक बताया। उन्होंने कहा कि एक गुरु शिष्य की दिशा बदलकर देश को श्रेष्ठ नागरिक सौंपता है।

राष्ट्र की आधारशिला हैं शिक्षक

विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने अपने शिक्षकीय जीवन के अनुभव साझा करते हुए शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त आधार बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को दिशा देकर देश की उन्नति की नींव मजबूत करते हैं।

आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कार आवश्यक: कलेक्टर

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बदलते समय में आधुनिक ज्ञान के साथ संस्कार, अनुशासन और जिम्मेदारी का बोध कराने में शिक्षकों की भूमिका सर्वोपरि है।

यह सम्मान पूरे नगर का गौरव: नपाध्यक्ष पंकज चौरे

नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने कहा कि यह परिषद का सौभाग्य है कि विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा की प्रेरणा व निर्देशन में हम लगातार 10 वें वर्ष शिक्षकों का अभिनंदन कर रहे हैं। समाज को दिशा देने वालों का सम्मान करना पूरे नगर का गौरव है।

इन्होंने निभाई अहम भूमिका

कार्यक्रम में सीएमओ सुश्री सुरेखा जाटव ने स्वागत उद्बोधन दिया। शिक्षक कल्याण संगठन के संयोजक राजकुमार दुबे ने विधायक एवं नपा परिषद के प्रति आभार जताया। संचालन स्पोर्ट्स टीचर अश्वनी कुमार मालवीय ने किया व आभार एल्डरमैन मयंक महतो ने माना। कार्यक्रम की व्यवस्था में संगठन की सुषमा शर्मा, संगीता शर्मा, सुशील रावत, राम चरण नामदेव, अखिलेश दुबे, कमलेश शर्मा, घनश्याम शर्मा, आनंद दीवान, आनंद दुबे, बीके पटेल, ओपी पटेल और एसआर पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

इन अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

समारोह में एसडीएम नीलेश शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, भाजपा जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना, ज्योति चौरे, नपा उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, योगेन्द्र सिंह राजपूत, सभापति राकेश जाधव, मनजीत कलोसिया, पार्षद कीर्ति दुबे, अमित विश्वास, कुंदन गौर, तुलसा वर्मा, दिलीप गोस्वामी, सीमा भदौरिया, देवेन्द्र पटेल, एल्डरमैन आशीष कुमार मालवीय, नरेश मेघानी, संजीव हूरा, अतुल शुक्ला, जसवीर सिंह छाबड़ा, पिंटू अग्रवाल, कार्यपालन यंत्री मीनाक्षी चौधरी, इंजीनियर सोनिका अग्रवाल, ओएस राजेन्द्र शर्मा, कमलकांत बढ़गोती, और जगदीश पटेल सहित नपा का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

इन 120 शिक्षकों का हुआ भव्य सम्मान

समारोह में डॉ. आशुतोष मालवीय, सुरेश कुमार गुप्ता, डॉ. मुकेश चंद्र बिष्ट, स्नेहांशु सिंह, राम कुमार उइके, विद्यावती सूर्यवंशी, आलोक डेनियल, जयमाला कंसोटिया, अलकेश कुमार पूर्वी, विजय खापरे, प्रदीप अहिरवार, अनुराग पटेल, टी. पार्वती, अनुराधा मिश्रा, मालती चौधरी, दीपक कुमार सोनी, आशीष श्रीवास, संतोष कुमार राणा, जन्मेजय सिंह, उर्मिला कलोसिया, गुलाब साहू, हीरा सोलंकी, नीतू चौहान, निशा साहू, प्रतिज्ञा चौहान, सुनीता मेहरा, मंजू महतो, सुशीला सोनी, अंजना कुलश्रेष्ठ, वर्षा सीरिया, मनोज तिवारी, प्रियंका मालवीय, निधि दुबे, अनुराग दीवान, पायल ठाकुर, पूनम राय, पूजा सोनी, मृणाल पांडे, वर्षा मोरे, कुसुमलता उदयवाल, माधवी बेदी, आरती चौधरी, अंजना जैन, आयुषी जायसवाल, सीमा जनोरिया, निकिता लोवे, राकेश कुमार यादव, अंकिता चौबे, ऋतु शैजवाल यादव, सोनम सराठे, हर्षिता नामदेव, नंदिता यादव, रफत बानो, अदिति वर्मा, अंजली कौशल, प्रियंका कनोजिया, शबनम बी, सुनीता यादव, मंजू चंदेल, भारती मस्के, सुलोचना घोषी, ज्योति राजपूत, अनामिका वर्मा, आरती मालवीय, सत्येंद्र सिंह राजपूत, ऋतु चौरे, देवेन्द्र कुमार सैनी, रजनीगंधा साहू, रीतेश पटेल, रिंकी सराठे, नंदा मालवीय, भारती मलैया, पूनम चौहान, शाहीन बानो, प्रशांत सिंह राठौर, पीताम्बर रैकवार, नीरज शर्मा, मोना दुबे, चित्रा पटेल, दीप सिंह ठाकुर, अश्विनी कुमार मालवीय, अर्पण दुबे, विनोद दुबे, अरविंद रैकवार, ललित शर्मा, अरविन्द सिंह, निधि तिवारी, सरिता बघेल, राधिका बाथरी, कुलदीप रघुवंशी, थामस, सोनम लहासे, विनीता दभाड़िया, प्रेमलता रैकवार, अतुल महोबिया और मीनाक्षी तारकेश को सम्मानित किया गया।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post