सद्भावना मंच ने राष्ट्रपति एवं राज्यपाल द्वारा सम्मानित शिक्षकों का किया सम्मान
खंडवा। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणादायी है। ऐसे शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को दिशा देने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षा जगत में एक से बढ़कर एक धूमकेतु सितारे हुए हैं। अपने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सदैव समर्पित रहने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं वास्तव में सम्मान के पात्र हैं। यह बात सद्भावना मंच के संस्थापक प्रमोद जैन ने शिक्षक दिवस के अवसर पर माली कुआं स्थित कार्यालय पर सम्मान समारोह में कही। कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका श्रीमती कमला रावत एवं श्रीमती अरुणा तिवारी तथा राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त, इसरो द्वारा सम्मानित श्रीमती श्रद्धा गुप्ता एवं श्रीमती नीतू ठाकुर, चैतन्य एकेडमी के लक्ष्मणसिंह चौहान एवं एडीपीसी संगीता सोनवाने शिक्षिकाओं को शाल, श्रीफल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमोद जैन, जगदीश चंद्र चौरे, अनीता सिंह, त्रिलोक चौधरी,सुरेंद्र गीते,अनूप शर्मा, नारायण फरकले, विजया द्विवेदी, गणेश भावसार, कमल नागपाल,अशोक जैन,के बी मंसारे,रजत सोहनी,दिलीप गंगराड़े योगेश गुजराती, सुभाष मीणा,कैलाश पटेल सहित सद्भावना मंच के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
Tags:
समाचार
.jpg)